विभिन्न देशों का टाइम जोन कैसे सेट किया जाता है?

टाइम ज़ोन के पहले क्या करते थे : 18 वीं सदी से पहले जब सूरज सबसे अधिक उचाई पर होता था तब उसको 12 बजे मान लिया जाता था। हर शहर इसी के आधार पर अपने शहर की टाइम निर्धारित करता था। अक्सर यूरोप के शहरों में क्लॉक टावर हुआ करता था।

जब ट्रेन का अविष्कार हुआ तो ट्रैन एक शहर से दूसरे शहर में जाने लगी। सबका समय एक ना होने के कारण से उनको शेडूल की बड़ी समस्या होने लगी। ट्रेन किस स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेगी इसकी बड़ी समस्या थी उस समय। इसी कारण से बहुत से देशों की अमेरिका के वाशिगटन डीसी में एक बैठक हुई।
लैटीट्यूड और लोंगिट्यूड: अगर आप पृथ्वी को एक तरबूज की तरह ऊपर नीचे से और दाएं बाएं से काटें तो आप ऐसा कुछ सोच सकते हैं। इसी को लैटीट्यूड और लोंगिट्यूड कहते हैं। लोंगिट्यूड हर 15 डिग्री की रेखा पर खीचें तो आपको कुल 24 रेखाएं मिलेगी।
ग्रीनव्हीच मीन टाइम :इंग्लैंड में के शहर है जिसका नाम ग्रीनव्हीच है। इसको ही 0 लोंगिट्यूड कहा जाता है। आपने जीएमटी का नाम सुना होगा और यहीं के समय को जीएमटी कहते हैं।
टाइम जोन: इसी लोंगिट्यूड की लाइन के आधार पर देशों में समय के ज़ोन को निर्धारित किया। लेकिन हर देश अपने नक़्शे के हिसाब से इसको थोड़ा व्यवस्थित किया। जो भी देश ग्रीनव्हीच के पूरब हैं वो जीएमटी + लिखते हैं। जो देश ग्रीनव्हीच के पश्चिम हैं वो जीएमटी - लिखते हैं। ग्रीनव्हीच को प्राइम मेरीडियन कहते हैं।
भारत का टाइम जोन: जैसे की आप देख सकते हैं की भारत दो रेखाओं के बीच है। इसलिए पुरे देश में एक ही टाइम जोन रखने के लिए भारत का टाइम जोन असल में जीएमटी + 5.5 घंटे है। बाकी देशों में अक्सर यह पूर्ण घंटा होता है।
-----------------------------------------
अन्य रोचक प्रश्न..
● रविवार की छूट्टी किस व्यक्ति के कारण आरंभ हुई?
● शयन के नियम जिनका प्रत्येक सनातनी को पालन करना चाहिये।
● पेड़ो पर सफेद रंग की पट्टियां क्यों बनाई जाती हैं?
● गंगा में बहाई गई अस्थियां कहां जाती है?
● स्त्रियों के लिये 'त्रियाचरित्र' शब्द का प्रयोग क्यों किया जाता है?
● सूमो पहलवान क्या खाते हैं?
● कर्फ्यू और लॉकडाउन में क्या अन्तर है?
● विश्व की सबसे रहस्यमयी किताब जिसे आज तक कोई नही पढ़ पाया!
● ब्रह्म विवाह क्या होता है?
● बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में क्या अन्तर है?
● ईश्वर का अद्भुत न्याय..! (कहानी)
● परसेंटेज और परसेंटाईल में क्या अन्तर है?
● न्यायाधीश सदैव 'भावहीन' क्यों दिखाई देते हैं?
● हाथ पर कलावा क्योंं बांधते हैंं?

No comments:

Post a Comment