हाथ पर कलावा क्यों बांधते हैंं?

कलावा जिसे मौली, चन्द्रमौलि, मणिबन्ध इत्यादि नाम से भी जाना जाता है। मौली हमेशा कच्चे धागे या रेशम के धागे से ही बनाई जाती है। इसमें मूलतः तीन रँग लाल, पीला और हरा ही होता है। यह 3 या 5 धागों से बनती है जिसका अर्थ त्रिदेव की शक्तियां या पंचदेव की शक्तियां धारण करने से है। कहीं कहीं इसमें नीला और सफेद रंग भी उपयोग करते हैं। ब्रह्मा की कृपा से कीर्ति, विष्णु की कृपा से रक्षा बल और शिव की कृपा से दुर्गुणों के के विनाश की आशा की जाती है।


हमेशा हिंदू धर्म में कई रीति-रिवाज तथा मान्यताएं हैं। इन रीति-रिवाजों तथा मान्यताओं का केवल धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक पक्ष भी है, जो वर्तमान समय में भी एकदम सटीक बैठता है। हिंदू धर्म में प्रत्येक धार्मिक कर्म यानि पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन आदि के पूर्व ब्राह्मण द्वारा यजमान के दाएं हाथ में कलावा/मौली बांधी जाती है |

किसी भी शुभ कार्य का आरंभ करते समय या नई वस्तु क्रय करने पर हम उसे कलावा/मौली बांधते है ताकि वह हमारे जीवन में शुभता प्रदान करे। कलावा/मौली कच्चे सूत के धागे से बनाई जाती है। यह लाल रंग, पीले रंग, या दो रंगों या पांच रंगों की होती है | इसे हाथ गले और कमर में बांधा जाता है।

शंकर भगवान के सिर पर चंद्रमा विराजमान है इसीलिए उन्हें चंद्रमौली भी कहा जाता है। कलावा/मौली बांधने की प्रथा तब से चली आ रही है जब दानवीर राजा बली की अमरता के लिए वामन भगवान ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा था।

शास्त्रों के अनुसार कलावा अर्थात मौली बांधने की परंपरा का आरम्भ देवी लक्ष्मी और राजा बलि ने की थी।

रोगों से रक्षा करता है कलावा-

शरीर विज्ञान के अनुसार शरीर के कई प्रमुख अंगों तक पहुंचने वाली नसें कलाई से होकर गुजरती है। कलाई पर कलावा बांधने से इन नसों की क्रिया नियंत्रित रहती है। इससे त्रिदोष यानी वात, पित्त और कफ का सामंजस्य बना रहता है। माना जाता है कि कलावा बांधने से रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह और लकवा जैसे गंभीर रोगों से काफी हद तक बचाव होता है।

कब और कैसे धारण करें कलावा-

शास्त्रों के अनुसार पुरुषों एवं अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में कलावा बांधना चाहिए। विवाहित स्त्रियों के लिए बाएं हाथ में कलावा बांधने का नियम है। पर्व त्योहार के अतिरिक्त किसी अन्य दिन कलावा बांधने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ माना जाता है।

कलावा के बारे आधुनिक उदाहरण से व्याख्या-

कलावा एक तरह से मोबाइल चार्ज के पॉवर बैंक की तरह है, एक बार मंन्त्र से अभिमंत्रित करने पर वह 7 दिन तक मंन्त्र ऊर्जा और पॉजिटिव वाइब्रेशन को स्टोर करके रखता है। 7 दिन तक कलावा बांधने वाला लाभान्वित होता रहता है। जल जिस तरह मंन्त्र वाइब्रेशन स्टोर कर सकता है, वैसे ही मंन्त्र ऊर्जा को स्टोर करने की ताक़त कलावा और यज्ञोपवित में होता है।

कलावा बांधने का मंन्त्र-

येन बद्धो बलिः राजा दानवेन्द्रो महाबलः ।
तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल ॥

ॐ व्रतेन दीक्षामाप्नोति, दीक्षयाऽऽप्नोति दक्षिणाम् ।
दक्षिणा श्रद्धामाप्नोति, श्रद्धया सत्यमाप्यते ॥

ऐसी मान्यता हैं कि माताओं-बहनों के हाथ से, यज्ञ पुरोहित और पिता के हाथ से कलावा बंधवाने से नकारात्मक शक्ति एवं अन्य बाधाओं से रक्षा होती है । इस प्रकार कलावा बाँधकर दोनों एक दूसरे के कल्याण एवं उन्नति की कामना करते हैं । प्रकृति भी जीवन की रक्षक हैं अत: कई स्थानों पर वृक्षों को भी कलावा या सूत बांधी जाती है । ईश्वर संसार के रचयिता एवं पालन करने वाले हैं अतः इन्हें भी रक्षा सूत्र अवश्य बांधना या चढ़ाना चाहिए ।

यह सृष्टि लेन-देन और कर्म के सिंद्धान्त पर आधारित है। देवता भी पहले समर्पण और भक्ति लेते हैं तब ही उनकी कृपा का मनुष्य अधिकारी बनता है।

कलावा ईश्वर के साथ साझेदारी का भी प्रतीक है। ईश्वर के साथ यह मित्रता-साझेदारी नित्य उपासना, साधना, आराधना, समयदान और अंशदान पर आधारित होती है। जो कलावा बांधता है वो इन उपरोक्त नियमो को पालन करने का वचन देता है, बदले में उसे ईश्वर की कृपा और सुरक्षा का आश्वासन मिलता है।

-----------------------------------------------------

अन्य रोचक जानकारियां -

● भारतीय रेल के पास इतना इंटरनेट कहां से आता है कि फ्री में बांटता है?
 ऐसा रेस्टोरेंट जिसमें कुछ भी खाईये, बिल नही भरना पड़ेगा।
● रविवार की छूट्टी किस व्यक्ति के कारण आरंभ हुई?
● शयन के नियम जिनका प्रत्येक सनातनी को पालन करना चाहिये।
● पेड़ो पर सफेद रंग की पट्टियां क्यों बनाई जाती हैं?
● गंगा में बहाई गई अस्थियां कहां जाती है?
● स्त्रियों के लिये 'त्रियाचरित्र' शब्द का प्रयोग क्यों किया जाता है?
● सूमो पहलवान क्या खाते हैं?
● कर्फ्यू और लॉकडाउन में क्या अन्तर है?
● विश्व की सबसे रहस्यमयी किताब जिसे आज तक कोई नही पढ़ पाया!
● ब्रह्म विवाह क्या होता है?
● बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में क्या अन्तर है?
● ईश्वर का अद्भुत न्याय..! (कहानी)
● परसेंटेज और परसेंटाईल में क्या अन्तर है?
● न्यायाधीश सदैव 'भावहीन' क्यों दिखाई देते हैं?


No comments:

Post a Comment